[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: प्रदेश की जेलों में बढ़ेगी क्षमता, नए बैरक और बाउंड्रीवॉल निर्माण पर जोर, PWD सचिव ने दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ की जेलों में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में PWD सचिव मुकेश बंसल ने सभी निर्माण कार्यों को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण की गति बढ़ाई जाए, लेकिन गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।

Smart Meter Controversy: स्मार्ट मीटर पर बवाल, 4,500 से ज्यादा शिकायतें दर्ज, जांच में जुटी पावर कंपनी

समीक्षा के दौरान जेल परिसरों में नए बैरक, बाउंड्रीवॉल, वॉच टॉवर, शौचालय और अन्य आधारभूत सुविधाओं के निर्माण की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की देरी न हो।

मुकेश बंसल ने जेल अधीक्षकों, कार्यपालन अभियंताओं और निर्माण एजेंसियों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में आने वाली बाधाओं का तत्काल समाधान किया जाए और समयबद्ध तरीके से परियोजनाओं को पूरा किया जाए। बैठक में महानिदेशक (जेल) हिमांशु गुप्ता ने बताया कि प्रदेश की कई जेलों में क्षमता से अधिक कैदी रह रहे हैं।

Raipur News: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि 3 माह बढ़ी, सरचार्ज होगा पूरी तरह माफ

Raipur News: ऐसे में नए बैरकों और अन्य सुविधाओं के निर्माण से जेलों में भीड़भाड़ कम होगी और कैदियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध हो सकेंगी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और निर्धारित समयसीमा के भीतर उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि जेलों के बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close