[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पूर्व CS अमिताभ जैन बनाए गए मुख्य सूचना आयुक्त, राज्य सरकार ने दी नियुक्ति

रायपुर ।Retired CS IAS Amitabh Jain SCIC:  छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य सूचना आयोग में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है, जबकि रिटायर्ड आईएएस उमेश अग्रवाल और वरिष्ठ पत्रकार शिरीष मिश्रा को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया। ये नियुक्तियां 9 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना के जरिए की गईं।

अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव रह चुके हैं और लंबे समय से इस पद पर नियुक्ति की चर्चा चल रही थी। उमेश अग्रवाल रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं, वहीं शिरीष मिश्रा प्रमुख मीडिया चैनल में मैनेजिंग एडिटर रह चुके हैं। सभी नियुक्तियां 3 वर्ष के लिए की गई हैं।

Retired CS IAS Amitabh Jain SCIC: राज्य सूचना आयोग के पद लंबे समय से खाली थे, जिसका कारण कोर्ट मामला बताया जा रहा है। राज्यपाल के नाम से जारी आदेश के बाद आयोग पूरी क्षमता से कार्य कर सकेगा। ये कदम RTI मामलों की निपटान को तेज करने में मददगार होगा।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close