[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Drugs Seized In Delhi Airport: कुआलालंपुर से दिल्ली पहुंची हेरोइन की बड़ी खेप, 34.67 करोड़ की हेरोइन जब्त, अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का शक

नई दिल्ली। Drugs Seized In Delhi Airport: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर कस्टम विभाग ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी के सामान से करीब 6.934 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 34.67 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

UP News: दहेज में मिली स्कॉर्पियो बना दिया गौमांस ढोने का जरिया, वलीमे की दावत में गौकशी, दूल्हा समेत दो गिरफ्तार

कस्टम अधिकारियों के अनुसार, 16 जून 2026 को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से फ्लाइट संख्या OD-205 के जरिए दिल्ली पहुंचे एक यात्री की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे टर्मिनल-3 के ग्रीन चैनल पर रोका गया। प्रोफाइलिंग के आधार पर की गई निगरानी के दौरान अधिकारियों को उसके सामान पर संदेह हुआ, जिसके बाद विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान यात्री के दो ट्रॉली बैगों की एक्स-रे स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग में संदिग्ध सामग्री दिखाई देने पर बैगों की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग के भीतर विशेष तरीके से छिपाकर रखे गए चार पैकेट बरामद हुए। जांच में इन पैकेटों में हेरोइन होने की पुष्टि हुई।

अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए नशीले पदार्थ का कुल वजन 6.934 किलोग्राम है। बरामद हेरोइन और उसे छिपाने में उपयोग की गई पैकिंग सामग्री को तत्काल जब्त कर लिया गया है। मामले में आरोपी यात्री को मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल कस्टम विभाग और अन्य जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

International Yoga Day 2026: ‘रोग, दोष और दुख से मुक्ति का मार्ग है योग’,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा रामदेव का संदेश

Drugs Seized In Delhi Airport: प्रारंभिक जांच में यह मामला अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन भारत क्यों लाई जा रही थी, इसका अंतिम गंतव्य क्या था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। कस्टम विभाग का मानना है कि इतनी बड़ी खेप किसी संगठित ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा हो सकती है। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े संभावित नेटवर्क और संपर्कों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही कई अहम खुलासे हो सकते हैं। इस कार्रवाई को हाल के दिनों में एयरपोर्ट पर पकड़ी गई बड़ी ड्रग्स खेपों में से एक माना जा रहा है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close