[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरसूरजपुर

Surajpur News: अवैध खदान की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा…भरभरा कर गिरी चट्टान, मौके पर ही दो मजदूरों की मौत

सूरजपुर। Surajpur News: सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लांची गांव स्थित एक अवैध खदान में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान में खुदाई के दौरान अचानक चट्टान भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूर खदान में खुदाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से भारी चट्टान टूटकर गिर पड़ी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों मजदूरों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और वे मलबे के नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद खदान में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे घटनास्थल पर भीड़ लग गई। दो मजदूरों की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों और अवैध खदान के संचालन को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

Surajpur News: प्रशासन यह भी पता लगाने में जुटा है कि खदान का संचालन किसके द्वारा किया जा रहा था और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कैसे हुई। जांच के आधार पर संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close