Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बड़ी खबर

PM Modi Diwali 2026: बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे PM मोदी, वीर सैनिकों के बलिदान को करेंगे नमन

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष दीपावली का पर्व छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर सुरक्षाकर्मियों के साथ मनाएंगे। प्रधानमंत्री ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर अपने बस्तर दौरे की जानकारी दी।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा, “दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार है। वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह देश की सुरक्षा में तैनात बहादुर जवानों के बीच पहुंचकर उनके समर्पण, निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को सम्मान देंगे।
Diwali 2026: दिवाली का पर्व आज, जानें व्यापारियों से लेकर गृहस्थों तक के लिए क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

नक्सल प्रभावित बस्तर में विकास का संदेश

पीएम मोदी का बस्तर दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कभी नक्सलवाद की चुनौती से जूझने वाले इस क्षेत्र में अब विकास और बदलाव की नई तस्वीर सामने आ रही है। जवानों के साथ दीपावली मनाने का प्रधानमंत्री का फैसला सुरक्षा बलों के सम्मान के साथ-साथ बस्तर में बदलते हालात को भी रेखांकित करता है।

हर साल जवानों के बीच दिवाली मनाते हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले कई वर्षों से दीपावली का त्योहार देश की सीमाओं और सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ मनाते आ रहे हैं। वर्ष 2025 में उन्होंने गोवा में INS विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई थी।

इससे पहले प्रधानमंत्री सियाचिन, गुरेज सेक्टर, राजौरी, जैसलमेर, नौशेरा, करगिल और लेपचा सहित कई सैन्य क्षेत्रों में जवानों के बीच दीपावली मना चुके हैं।

बस्तर में इस बार जवानों के साथ प्रधानमंत्री की दीपावली को लेकर खास उत्साह है। उनके दौरे को सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने और देश के प्रति उनके योगदान को सम्मान देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
UP DA Hike: योगी सरकार ने दिया सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, DA में 3% बढ़ोतरी, एरियर भी मिलेगा

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close