Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Flowers Demand For Diwali: दिवाली पर बढ़ी फूलों की डिमांड, गेंदे की मालाओं की सबसे ज्यादा मांग, कीमतों में भी उछाल

रायपुर। Flowers Demand For Diwali:  दिवाली के त्योहार को लेकर राजधानी रायपुर में बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार के मद्देनजर घरों से लेकर दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक को सजाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी के साथ बाजार में फूलों की मांग में भी तेजी देखने को मिल रही है। फूलों की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।

दिवाली के अवसर पर गेंदे के फूलों और उनकी मालाओं की सबसे ज्यादा मांग है। लोग घरों के मुख्य द्वार, पूजा स्थल, मंदिरों और दुकानों को सजाने के लिए बड़ी संख्या में फूल और मालाएं खरीद रहे हैं। इसके अलावा पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए भी फूलों की जमकर खरीदारी की जा रही है।

Flowers Demand For Diwali: फूलों की बढ़ती मांग का असर अब उनकी कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। मांग में तेजी आने के चलते फूलों के दामों में उछाल आया है। वहीं, त्योहार के दौरान ग्राहकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फूल विक्रेताओं ने भी पहले से ही अतिरिक्त स्टॉक की व्यवस्था की है, ताकि ग्राहकों को फूलों की कमी का सामना न करना पड़े। तो कुल मिलाकर दीपावली को लेकर रायपुर के फूल बाजार में रौनक बढ़ गई है। घरों और प्रतिष्ठानों को फूलों से सजाने की परंपरा के चलते इस बार भी फूलों का बाजार गुलजार नजर आ रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close