Raid In Hans Travels: राजधानी में DRI की कार्रवाई, हंस ट्रेवल्स के ऑफिस में मारा छापा, नोटों से भरे 3 बोरे बरामद
रायपुर। Raid In Hans Travels: राजधानी रायपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने रिंग रोड स्थित हंस ट्रेवल्स के दफ्तर पर छापेमारी की है। ट्रैवल कंपनी के माध्यम से करोड़ों रुपये के कथित जाली नोट दूसरे राज्यों में भेजे जाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। DRI की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली और तीन बोरे में भरे नोट बरामद किए हैं।
Read More: Phoolbasan Yadav Kidnapping: पद्मश्री फूलबासन यादव अपहरण कांड का खुलासा, चेकिंग के दौरान 5 आरोपी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि, बरामद नोटों में 10, 20 और 50 रुपये के छोटे मूल्यवर्ग के नोट बड़ी मात्रा में शामिल हैं। फिलहाल DRI की टीम इन नोटों को जब्त कर जांच के लिए अपने साथ ले गई है। इस पूरी कार्रवाई को DRI के करीब पांच अधिकारियों की टीम ने अंजाम दिया।
Read More: Mumbai Indians Team In Raipur: रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम, एयरपोर्ट पर उमड़ा फैंस का जमावड़ा,10 मई को RCB से होगी भिड़ंत
Raid In Hans Travels: प्रारंभिक जांच में मामले को गंभीर माना जा रहा है और यह आशंका जताई जा रही है कि नोटों के जरिए बड़े स्तर पर अवैध लेनदेन किया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और नोटों की सत्यता की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस कार्रवाई से राजधानी में हड़कंप मच गया है।




