Mumbai Indians Team In Raipur: रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम, एयरपोर्ट पर उमड़ा फैंस का जमावड़ा,10 मई को RCB से होगी भिड़ंत
रायपुर। Mumbai Indians Team In Raipur: राजधानी रायपुर में क्रिकेट का उत्साह चरम पर है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के तहत होने वाले मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की टीम आज रायपुर पहुंची। टीम के साथ दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और हार्दिक पांडया समेत सभी सदस्य मौजूद रहे।
Read More: CM Sai: सीएम साय ने पेयजल समस्या पर लिया त्वरित संज्ञान, सुबह अखबार पढ़ते ही इस जिले के कलेक्टर को फोन कर दिए समाधान के निर्देश
टीम के रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही क्रिकेट फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों प्रशंसक एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करते नजर आए। खिलाड़ियों ने भी फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।
Read More: IPL 2026 Playoffs Date: अहमदाबाद करेगा IPL 2026 फाइनल की मेज़बानी, खेले जाएंगे प्लेऑफ के मैच, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Mumbai Indians Team In Raipur: गौरतलब है कि 10 मई को रायपुर में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, और टिकटों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। प्रशासन और आयोजन समिति ने मैच को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा किया गया है ताकि मैच के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।




