Advertisement
छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने जशपुर को दी 1.35 करोड़ के सामुदायिक भवन की सौगात, उत्तर जशपुर में नए भवन के लिए 30 लाख की घोषणा

रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को जशपुर शहर में 1 करोड़ 35 लाख 85 हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस सर्वसुविधायुक्त भवन की सौगात मिलने से शहरवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तर जशपुर क्षेत्र में एक नए सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों को मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण केवल बुनियादी सुविधाओं का विस्तार नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने का माध्यम भी है।
Amit Jogi Controversial Video: ‘मैं फरार नहीं, 9 नवंबर को थाने में होऊंगा पेश’, अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर दी सफाई

उन्होंने कहा कि शहर के बीचों-बीच इस भवन के निर्माण से विशेष रूप से मध्यमवर्गीय और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। अब लोगों को विवाह, जन्मदिन, वर्षगांठ और अन्य पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए महंगे निजी स्थलों और टेंट पर अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा।

विकास सुविधाएं हर वर्ग तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आम नागरिकों की आवश्यकताओं और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दे रही है। नगरीय क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं का विस्तार करने के साथ ही सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर अधोसंरचना विकसित की जा रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

लोकार्पण कार्यक्रम में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक रायमुनि भगत, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कृष्णा राय, अमर सुल्तानिया, जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी, सुनील गुप्ता, भरत सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह और नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।इस सामुदायिक भवन के शुरू होने से जशपुर शहर में सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए एक सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।
November Bank Holiday: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, दिवाली से गुरु नानक जयंती तक कई छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close