कवर्धा गैंगरेप मामले में बड़ा अपडेट, 36 घंटे के भीतर पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार,
कवर्धा। kawardha Gang Rape: कवर्धा में आदिवासी युवती से हुए गैंगरेप के मामले में कबीरधाम पुलिस ने 36 घंटे के भीतर ही इस मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 43/2025, धारा 70(1), 351(3) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने युवती को जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए, जहाँ बारी-बारी से बलात्कार किया। साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की बारीकी से जांच की। मुखबिर तंत्र से मिली जानकारियों के आधार पर 150 से 200 संदिग्धों से गहन पूछताछ की गई।
kawardha Gang Rape: पुलिस जांच से यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं, जो पहले भी चोरी जैसे मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया और कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में पीड़िता द्वारा की गई पहचान कार्रवाई में आरोपियों की पुष्टि हुई।
गिरफ्तार आरोपी के नाम
जितेन्द्र खरे उर्फ जित्तु, पिता दिलीप खरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी उर्जा पार्क के पास, वार्ड क्रमांक 09, कवर्धा
नसीम अहमद उर्फ छोटू, पिता नफीस खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22, एकता चौक, कवर्धा
मोहम्मद सरफराज उर्फ सफ्फु, पिता मोहम्मद अयूब, उम्र 21 वर्ष, निवासी डालडापारा, आदर्शनगर, कवर्धा




