Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

IAS विकासशील होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव, इस दिन से संभालेंगे कार्यभार

रायपुर। New Chief Secretary: छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव आईएएस विकास शील होंगे। वह 30 सितंबर को कार्यभार संभालेंगे, जब अमिताभ जैन का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। विकास शील को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाया गया है।

बता दें कि, विकास शील 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है। उनका पूरा नाम विकासशील गुप्ता है और उनकी शैक्षिक पृष्ठभूमि इंजीनियरिंग में है, जिसमें उन्होंने बीई और एमई (इलेक्ट्रिकल) की डिग्री प्राप्त की है।

New Chief Secretary: विकास शील ने छत्तीसगढ़ में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें रायपुर, बिलासपुर और कोरिया के कलेक्टर के रूप में शामिल हैं। वह 2018 से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे और वर्तमान में जनवरी 2024 से एशियाई विकास बैंक (एडीबी) में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close