Raipur Crime News: हत्या या हादसा…राजधानी के इस इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश, घटना वाली रात पत्नी से हुआ था विवाद
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र के लाभांडी स्थित BSUP कॉलोनी का है, जहां पुनेश यादव नाम के युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
Karwa Chauth 2026: कब है करवा चौथ का व्रत, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और इसकी पौराणिक कथा
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि घटना वाली रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी किसी अन्य के घर सोने चली गई थी। हालांकि, इस घटनाक्रम का युवक की मौत से कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
Raipur Crime News: पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल युवक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL जांच के नतीजों का इंतजार है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।




