[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

प्रदेश में भाजपा का बड़ा प्रशिक्षण अभियान,11 से 30 मई तक जिला स्तरीय वर्ग आयोजित

प्रविंस मनहर/रायपुर – प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशिक्षण अभियान शुरू करने जा रही है। 11 मई से 30 मई तक सभी 36 संगठन जिलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। भाजपा के इस जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी के दिग्गज नेता हर जिले में वक्ता के रूप में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।

प्रशिक्षण के दौरान पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और संगठनात्मक विषयों पर गहन चर्चा और मंथन किया जाएगा।इससे पहले, पहले चरण में प्रदेश के 479 मंडलों में प्रशिक्षण अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा चुका है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था। अब दूसरे चरण में जिला स्तर पर प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी खुद जिलों में जाकर जिम्मेदारी संभालेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close