[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: बाजार में खरीदारी करने जा रहे तो रहें सावधान, 12 लाख कैश और जेवरात के साथ महिला गिरफ्तार, बच्चों-महिलाओं को बनाते थे निशाना

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ से पहले रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मालवीय रोड पर पैदल पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी होने की सूचना मिली थी।

मामले में ACCU और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध महिलाएं महिलाओं और बच्चों के आसपास घूमती नजर आईं। फुटेज के आधार पर नंदनी राजपूत और सानिया मरकाम को पकड़ा गया।

पूछताछ में दोनों ने महिलाओं और छोटे बच्चों के गले से सोने के लॉकेट, चेन और अन्य आभूषण चोरी करना कबूल किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने गोलबाजार, महादेव घाट, इतवारी बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में कुल 7 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

Raipur News: आरोपियों की निशानदेही पर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 9 हजार 700 रुपये नगद, एक एक्टिवा और पांच मोबाइल फोन समेत करीब 12 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक त्योहारी भीड़ को देखते हुए बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग और CCTV निगरानी लगातार जारी रहेगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close