जल्द हो सकती है राज्यसभा चुनाव के लिए नामों की घोषणा, प्रदेश की दो सीटों के लिए 5 मार्च को नामांकन
रायपुर। Rajya Sabha Elections 2026: प्रदेश में राज्यभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। 10 राज्यों की 37 सीटों पर होने वाले चुनाव में छत्तीसगढ़ की दो सीटें भी शामिल हैं। जिसे लेकर मंथन का आखिरी दौर जारी है। ऐसे में इन दो सीटों के लिए 5 मार्च को नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
उम्मीदवारों के चयन को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में लगातार बैठकों का दौर जारी है। सूत्रों के मुताबिक, कभी भी राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है। दोनों दलों में नामों पर अंतिम मुहर पार्टी आलाकमान लगाएगा।
Rajya Sabha Elections 2026: बता दें कि, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग है और नतीजे भी उसी दिन आएंगे। नामांकनों की जांच 6 मार्च को होगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मार्च 2026 है।




