Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

UP Student Parliament: उत्तर प्रदेश छात्र संसद में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम, KTU के छात्रों ने किया गौरवान्वित

अयोध्या। UP Student Parliament:  उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित नंदिनी निकेतन में 2 एवं 3 नवंबर को आयोजित उत्तर प्रदेश छात्र संसद में छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने सहभागिता कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। देश के 20 राज्यों से 200 से अधिक विद्यार्थियों ने इस राष्ट्रीय आयोजन में हिस्सा लिया।

छात्र संसद में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से प्रवीण देवांगन, पंकज लकरा, सुषमा अग्रवाल एवं गीतांजलि निषाद तथा बस्तर विश्वविद्यालय से शरदलाल कश्यप ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। आयोजन में सभी प्रतिनिधियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) की सफलता एवं प्रभावशीलता पर चर्चा के दौरान प्रवीण देवांगन ने नीति के समर्थन में अपना पक्ष रखते हुए छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में मातृभाषा आधारित शिक्षा एवं बहुभाषी शिक्षण व्यवस्था के उदाहरण प्रस्तुत किए। शरदलाल कश्यप ने भी NEP 2020 की सफलता और शिक्षा व्यवस्था में हो रहे सकारात्मक बदलावों पर अपने विचार रखे।

गीतांजलि निषाद ने कौशल विकास, विषय चयन की स्वतंत्रता एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा के महत्व पर प्रभावशाली वक्तव्य दिया। पंकज लकरा ने शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों की कमी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की चुनौतियों को सदन में उठाया, जबकि सुषमा अग्रवाल ने विपक्ष की भूमिका निभाते हुए नीति के विभिन्न पहलुओं पर सवाल और तर्क प्रस्तुत किए।

बता दें कि, कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहभागिता एवं समर्पण के लिए गीतांजलि निषाद को ‘Best Devoted Award’ से सम्मानित किया गया। छात्र संसद के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा धारण कर प्रदेश की संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत को भी प्रस्तुत किया। उनकी इस पहल की आयोजन में उपस्थित लोगों ने सराहना की।

UP Student Parliament:  वहीं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश की संस्कृति और पहचान को प्रस्तुत करना प्रतिनिधिमंडल के लिए विशेष गौरव का विषय रहा। इस सहभागिता के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने शिक्षा, लोकतांत्रिक संवाद एवं युवा नेतृत्व के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर गौरवपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close