PM Modi On Diwali: पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा-‘रोशनी से जगमगा रहा देश’
नई दिल्ली। PM Modi On Diwali: देशभर में दीपावली की धूम है। इस 5 दिवसीय त्योहार की शुरूआत कल 6 नवंबर को धंतेरस के दिन से शुरू हो चुकी है और कल 8 नवंबर को धूमधाम से दीपावली मनाई जाएगी। जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है।
PM Modi On Diwali: पीएम मोदी ने कहा कि,’दीपावली का पावन पर्व पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका यह पर्व, आपके आगे का समय सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे। मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह से दिवाली मनाता हूं और हर वर्ष आप जानते हैं देश के वीर जवानों के बीच जाना मेरा नित्य कर्म है जो इस बार भी जारी रहेगा। आप सबको दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनाएं।’
Have a great Diwali! https://t.co/YbFVq7tHmx
— Narendra Modi (@narendramodi) November 7, 2026




