[t4b-ticker]
Advertisement
Uncategorizedछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG NEWS:क्रिटिकल मिनरल्स में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग,5 ब्लॉक्स की होगी नीलामी,CM साय ने निवेशकों को दिया न्योता

प्रविंस मनहर/रायपुर- आज नवा रायपुर के एक निजी रिजॉर्ट में आयोजित क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी के रोड शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM साय ने निवेशकों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि नीलामी की आठवीं किश्त में देश के 7 राज्यों के 20 ब्लॉक्स शामिल हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ के 5 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ अब केवल खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा। प्रदेश में अन्वेषण से लेकर उत्खनन, प्रसंस्करण, वैल्यू एडिशन, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और रिसाइक्लिंग तक पूरी मिनरल वैल्यू चेन विकसित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लिथियम, ग्रेफाइट, वैनेडियम, निकेल और क्रोमियम जैसे खनिज भविष्य की अर्थव्यवस्था, रक्षा, AI, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और क्लीन एनर्जी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। प्रदेश में इन खनिजों की बड़ी संभावनाएं हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ई-रेत संगवारी और टिन पोर्टल का शुभारंभ किया। वहीं CMDC ने इंडियन ओवरसीज बैंक और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के साथ एमओयू किया। CM साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य खनिजों का सिर्फ दोहन नहीं, बल्कि इनके जरिए निवेश, उद्योग, तकनीकी विकास और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close