ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
Annamalai Resignation: बीजेपी से छूटा दामन, के. अन्नामलाई ने पार्टी से दिया इस्तीफा, नितिन नवीन ने मंजूर किया त्यागपत्र
Annamalai Resignation: तमिलनाडु की राजनीति में इस समय बड़ा ही उलटफेर देखने को मिल रहा है। जहां बीजेपी के तेजतर्रार चेहरे और पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने घोषणा की थी वे केवल राजनीति छोड़ने नहीं जा रहे, बल्कि एक “नया आंदोलन” शुरू करने की तैयारी में हैं। उनकी इस घोषणा ने तमिलनाडु की राजनीति में हलचल मचा दी है। वहीं अब बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से के. अन्नामलाई का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।
Read More: Bilaspur Murder: जिले में बाउंसर की हत्या, आंखों में मिर्च झोंक पत्थर से कुचला सिर, पत्नी से अवैध संबंध के शक में आरोपियों ने उतारा मौत के घाट
बता दें कि, अन्नामलाई ने दो जून को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात की थी। इसके तुरंत बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक गोपनीय बैठक की थी। इसके बाद नितिन नवीन समेत कई लोगों के साथ बैठक हुई जिसके बाद अन्नामलाई ने शांतिपूर्ण तरीके से पार्टी से इस्तीफे की बात कही।
अन्नामलाई के इस्तीफे को तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है. पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने बीजेपी को राज्य में आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाने की कोशिश की थी। अब उनके बीजेपी से अलग से तमिलनाडु की राजनीतिक पर असर पड़ सकता है। वहीं बीजेपी के लिए भी यह चुनौती होगी कि वह तमिलनाडु में अपने कैडर और समर्थकों को कैसे एकजुट रखती है।
Read More: Akanksha Chaturvedi Suicide: ‘नहीं है दोबारा पेपर देने की हिम्मत’..नीट पेपर लीक के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
Annamalai Resignation:अन्नामलाई ने अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए कहा कि, वह छह साल पहले राजनीति में इसलिए आए थे ताकि तमिलनाडु की राजनीति में बदलाव ला सकें। उनका कहना था कि राजनीति केवल कुछ प्रभावशाली लोगों के लिए नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी ने उन पर भरोसा किया और कम उम्र में नेतृत्व की जिम्मेदारी दी, जिसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे।
BJP President Nitin Nabin accepts resignation of K Annamalai from the primary membership of the party. pic.twitter.com/2vwSc9ZNlu
— Press Trust of India (@PTI_News) June 5, 2026
Advertisement




