CG Cabinet Meeting: सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर
रायपुर। CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद् की महत्वपूर्ण बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय में शाम 6 बजे शुरू हो चुकी है। भीषण गर्मी और प्रदेशभर में बढ़ते जल संकट के बीच आयोजित इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।बैठक में प्रदेश के कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। खासतौर पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल संकट, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की स्थिति और किसानों से जुड़े विषय एजेंडे में शामिल रह सकते हैं।
Read More: CG DA Hike: IAS, IPS और IFS अधिकारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में कई गई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, आदेश जारी
सरकार गर्मी के मौसम में जल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर समीक्षा कर सकती है। कई जिलों में जलस्तर गिरने और पेयजल समस्या बढ़ने की शिकायतों के बाद विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा सकते हैं। इसके अलावा अस्पतालों में व्यवस्थाओं, मौसमी बीमारियों की रोकथाम और दवाइयों की उपलब्धता पर भी चर्चा संभव है।
Read More: Panna Well Collapse: मौत का कुआं… निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 मजदूरों की मौत, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
CG Cabinet Meeting: मंत्रिपरिषद् की इस बैठक से प्रदेश से जुड़े कई अहम फैसलों की उम्मीद की जा रही है। सरकार की ओर से बैठक के बाद महत्वपूर्ण निर्णयों की आधिकारिक जानकारी जारी की जा सकती है।




