Amit Shah In CG: रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित, सीएम साय ने किया स्वागत, कल बस्तर के लिए होंगे रवाना
रायपुर। Amit Shah In CG: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजधानी रायपुर पहुंच गए। वे दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री, मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से शाह सीधे नवा रायपुर स्थित होटल के लिए रवाना हुए।
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल सोमवार सुबह बस्तर के लिए रवाना होंगे। दौरे के दौरान वे सुरक्षा व्यवस्था, नक्सल ऑपरेशन और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। बस्तर संभाग में जवानों और अधिकारियों के साथ बैठक का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
Amit Shah In CG: बता दें कि, वे सोमवार 18 मई को सुबह 10:15 बजे अमित शाह आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’ के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बताया जा रहा है कि अमित शाह पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक लेकर नक्सल मोर्चे पर चल रहे अभियान की जानकारी लेंगे।




