Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती, भूपेश बघेल का सरकार पर साधा निशाना, कहा- नशे के कारोबार में शामिल है BJP

रायपुर। Bhupesh Baghel On BJP:  दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती उजागर होने के बाद अब बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में भी इस तरह की खेती पकड़े जाने से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर तीखा हमला किया है।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “फिर पकड़ी गई अफीम! दुर्ग तो महज पर्दाफाश की शुरुआत थी।” उन्होंने आरोप लगाया कि अफीम और अन्य नशे का कारोबार सुनियोजित तरीके से चल रहा है और इसे मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का संरक्षण प्राप्त है। पूर्व सीएम ने यह भी कहा कि दुर्ग में पकड़े गए भाजपा नेता को मुख्य आरोपी तक नहीं बनाया गया, जबकि मामला काफी गंभीर है। उनका आरोप है कि भाजपा के लोग इस पूरे नशे के कारोबार में शामिल हैं।

वहीं, इस पर सरकार की ओर से मंत्री राजेश अग्रवाल ने जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि दुर्ग और बलरामपुर से सूचना मिलने पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।

Bhupesh Baghel On BJP: मंत्री ने जनता से अपील की कि किसी भी क्षेत्र में अवैध नशे की गतिविधि देखी जाए, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में गांजा तस्करी और नशे से जुड़े कई मामलों में लगातार बड़ी कार्रवाई की गई है और अब पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close