तारिक रहमान बने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने दिलाई 11वें पीएम पद की शपथ
बांग्लादेश। Tarique Rahman Oath Ceremony: बांग्लादेश में 12 फरवरी को हुए आम चुनाव में तारिक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। वहीं आज उन्होंने 11वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस दौरान 1,200 अतिथि मौजूद थे। इस दौरान भारत की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हुए ।
Tarique Rahman Oath Ceremony:बता दें कि, चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 297 में से 211 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी गठबंधन को 77 सीटें मिली। चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने कहा है कि उसके सांसद संवैधानिक सुधार परिषद (रिफॉर्म काउंसिल) के सदस्य के तौर पर शपथ नहीं लेंगे।
बांग्लादेश में इन नेताओं ने ली मंत्री पद से शपथ
मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर – स्थानीय सरकार, ग्रामीण विकास और सहकारिता मंत्रालय
सलाहुद्दीन अहमद – गृह मंत्रालय
अमीर खसरू महमूद चौधरी – वित्त और योजना मंत्रालय
मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद – मुक्ति युद्ध मामलों का मंत्रालय
इकबाल हसन महमूद तुकू – बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय
AZM ज़ाहिद हुसैन – महिला और बाल मंत्रालय, सामाजिक कल्याण
खलीलुर रहमान – विदेश मंत्रालय
अब्दुल अवल मिंटू – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
मिजानुर रहमान मीनू – भूमि मंत्रालय
निताई रॉय चौधरी – सांस्कृतिक मामलों का मंत्रालय
मोहम्मद असदुज्जमां – कानून, न्याय और संसदीय मामलों का मंत्रालय
काज़ी शाह मोफ़ज्जल हुसैन कैकोबाद – धार्मिक मामलों का मंत्रालय
अरिफुल हक चौधरी – श्रम और रोज़गार मंत्रालय, प्रवासी कल्याण और विदेशी रोज़गार
खानदेकर अब्दुल मुक्तदिर – वाणिज्य, उद्योग, कपड़ा और जूट मंत्रालय
ज़ाहिर उद्दीन स्वपन – सूचना और प्रसारण मंत्रालय
शाहिद उद्दीन चौधरी एनी – जल संसाधन मंत्रालय
एहसानुल हक मिलन – शिक्षा, प्राइमरी और मास एजुकेशन मंत्रालय
अमीन उर राशिद – कृषि, मत्स्य पालन और पशुधन मंत्रालय, खाद्य मंत्रालय
अफरोजा खानम – नागरिक उड्डयन और पर्यटन मंत्रालय
असदुल हबीब दुलु – आपदा प्रबंधन और राहत मंत्रालय
ज़कारिया ताहिर – आवास और सार्वजनिक निर्माण मंत्रालय
दीपेन दीवान – चटगाँव पहाड़ी इलाकों के मामले मंत्रालय
सरदार एमडी सखावत हुसैन बकुल – स्वास्थ्य और परिवार नियोजन मंत्रालय
फकीर महबूब अनम – डाक, दूरसंचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
शेख रबीउल आलम – सड़क परिवहन, पुल, रेलवे और शिपिंग मंत्रालय




