Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से भण्डारपुरी धाम को मिली सौगात, गुरूद्वारा बनाने स्वीकृत की गई करोड़ों की राशि

भंडारपुरी/आरंग/रायपुर। CG News: सतनामी समाज की आस्था का पावन केंद्र और परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की कर्मभूमि भण्डारपुरी धाम में गुरुद्वारा (मोतीमहल) निर्माण हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ₹17 करोड़ 11 लाख 22 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह ऐतिहासिक निर्णय सतनामी समाज के गुरु एवं आरंग विधायक, कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब जी की पहल, मांग और निरंतर प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में आरंग नगर में आयोजित मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी के कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में कैबिनेट मंत्री माननीय रामविचार नेताम जी ने यह महत्वपूर्ण घोषणा की थी।

इस ऐतिहासिक घोषणा को मूर्त रूप देने हेतु सतनामी समाज की ओर से प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी, कैबिनेट मंत्री माननीय रामविचार नेताम जी, तथा कैबिनेट मंत्री माननीय ओ.पी. चौधरी जी का हृदय से आभार व्यक्त किया जाता है। भाजपा सरकार सदैव अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान एवं विकास के लिए संकल्पित है। भण्डारपुरी धाम आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

CG News:गुरुद्वारा (मोतीमहल) निर्माण का यह निर्णय न केवल सतनामी समाज, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को नई ऊँचाई प्रदान करेगा। यह प्रशासकीय स्वीकृति आने वाले समय में भण्डारपुरी धाम को भव्य और दिव्य स्वरूप प्रदान करेगी, जिससे समाज के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

मान श्री गुरु खुशवंत साहेब जी Protocol 23-08-2025

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close