[t4b-ticker]
Advertisement
Uncategorized

जे.पी. नड्डा आज लगाएंगे मैनपाट मे विधायको, सांसदो, ओर मंत्रियों की क्लास

J.P. Nadda will conduct a class for MLAs, MPs and ministers in Mainpat today

रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। नड्डा दोपहर 12 बजे अंबिकापुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे मैनपाट के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे वे मैनपाट स्थित तिब्बती मठ परिसर में आयोजित भाजपा विधायकों, मंत्रियों और सांसदों के प्रशिक्षण शिविर स्थल पहुंचेंगे।

दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक नड्डा शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे जनप्रतिनिधियों को शासन संचालन, बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन और जनसेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण टिप्स देंगे। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य पार्टी के जनप्रतिनिधियों को अधिक प्रभावी और जिम्मेदार नेतृत्व के लिए तैयार करना है।

जेपी नड्डा शाम 4 बजे मैनपाट से रवाना होंगे और 5 बजे अंबिकापुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। नड्डा के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और आयोजन स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close