Breaking news
Advertisement
चुनावछत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुररायपुर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : मनेंद्रगढ़ के खड़गवां क्षेत्र में कांग्रेस का कब्जा, मंत्री का क्षेत्र होने के बावजूद भाजपा की हार

मनेंद्रगढ़। सोमवार को हुए पंचायत चुनाव के पहले चरण में मनेंद्रगढ़ जिले में कांग्रेस ने जीत हासिल कर चौंका दिया है। जिले के खड़गवां के दोनों जिला पंचायत क्षेत्रों में कांग्रेस ने बाजी मार ली है।

कांग्रेस इस जीत के साथ ही पार्टी ने क्षेत्र में अपनी पकड़ और भी मजबूत कर ली है। इसी के साथ ही मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के क्षेत्र में भाजपा को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा है। मंत्री का क्षेत्र होने बावजूद भाजपा को करारी शिकस्त मिली है तो वहीं कांग्रेस ने अपनी स्थिति को मजबूत किया।

बता दें कि कांग्रेस की ममता सिंह और प्रिया मसराम ने क्षेत्र क्रमांक 9 और 10 से जीत हासिल की है। वहीं, क्षेत्र क्रमांक 9 से जिला पंचायत अध्यक्ष रही रेणुका सिंह और क्षेत्र क्रमांक 10 से जनपद अध्यक्ष रही सोनमति उर्रे को हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों ही प्रत्याशियों की हार ने भाजपा के बड़ा झटका दिया है।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close