Breaking news
Advertisement
देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

राहुल और खड़गे ने फारुख अबदुल्ला से की मुलाकात, साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

श्री नगर दौरे पर है राहुल गांधी और खड़गे

श्रीनगरः लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ गुरुवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि जम्मु-काश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन कर सकती है। दोनों ने लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन किया था। हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस के हाथ में मायूसी लगी थी और वह एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

राहुल गांधी ने श्रीनगर दौरे पर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद थे। राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ”यह कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की प्राथमिकता है कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा जितनी जल्दी हो सके दोबारा बहाल कराया जाए। हमने उम्मीद की थी यह चुनाव से पहले हो जाएगा। लेकिन, चुनाव की घोषणा हो गई है। यह अगला कदम है। हम उम्मीद करते हैं कि राज्य का दर्जा मिलेगा।”

पूर्ण राज्य का दर्जा बहाली हमारी प्राथमिकता
राहुल गांधी ने कहा, ”राज्य को लोकतांत्रिक अधिकार मिलेंगे। मैंने पहले भी बैठक में कहा था कि आजादी के बाद पहली बार एक राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है जो पहले कभी नहीं हुआ। केंद्र शासित प्रदेश राज्य बनते हैं लेकिन पहली बार राज्य केंद्र शासित प्रदेश बन गया। हमारे नेशनल मेनिफेस्टो में भी है कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों को लोकतांत्रिक अधिकार मिले।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि यहां आना हमेशा सुखद है। यहां के लोगों से यहां गहरा नाता है। हम यहां की जनता की मदद करने के लिए तैयार हैं क्योंकि हमें पता है कि आप कठिन दौर से गुजर रहे हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में सितंबर और अक्टूबर में चुनाव कराया जाना है। पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव
जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होंगे। जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 74 सामान्य, एससी-7 और एसटी-9 हैं। उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता है, जिनमें से 44.46 लाख पुरुष, 42.62 लाख महिलाएं, 3.71 लाख पहली बार मतदाता और 20.7 लाख युवा मतदाता हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close