CG Administrative Transfer: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी, GAD ने जारी की सूची
रायपुर। CG Administrative Transfer: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य प्रशासनिक सेवा के उप सचिव स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी की है। जारी आदेश के तहत तीन अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
1. मनीष मिश्रा- उप सचिव मनीष मिश्रा को सामान्य प्रशासन विभाग के पद से हटाकर स्कूल शिक्षा विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
2. भागवत जायसवाल- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत भागवत जायसवाल को अब राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में पदस्थ किया गया है।
3. गुड्डू लाल जगत- श्रम विभाग में उप सचिव गुड्डू लाल जगत का तबादला करते हुए उन्हें आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासनिक कामकाज में बदलाव
CG Administrative Transfer: सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी इस सूची के बाद संबंधित विभागों में अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां प्रभावी होंगी। विभागीय कामकाज को सुचारु बनाए रखने के लिए समय-समय पर अधिकारियों के प्रभार और पदस्थापन में बदलाव किए जाते हैं।





