Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Attempted Rape: रायपुर के इस इलाके में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश

रायपुर। Raipur Attempted Rape:  राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर इलाके में 8 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में सुलेमान कुरैशी नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rawatpura Bulldozer Action: नकटी गांव के बाद रावतपुरा फेस-2 में निगम का एक्शन, बिना नक्शे निर्माण का आरोप, 40 मकानों को पहले जारी किया गया था नोटिस

घर में घुसकर वारदात की कोशिश का आरोप

पुलिस के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर नाबालिग के घर में दाखिल हुआ था। आरोप है कि उसने बच्ची को चिप्स देकर बहलाने की कोशिश की और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बच्ची ने किसी तरह आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ाया और वहां से भागकर अपनी सुरक्षा की। इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी गई।

पॉक्सो एक्ट के तहत FIR

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। शिकायत के आधार पर टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Korba News: महिलाओं का सम्मान या अपमान… तीजा पर्व में साड़ी वितरण पर हंगामा, पूर्व मंत्री पर लगे ये गंभीर आरोप

बच्ची से पूछताछ और जांच जारी

Raipur Attempted Rape: पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बच्ची और उसके परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आरोपी के खिलाफ दर्ज धाराओं के तहत कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।  पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close