Chhath Special Train: छठ पर घर जाने वालों को रेलवे की सौगात, सियालदह-जयनगर समेत 3 रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तारीखों पर किया जाएगा। यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में आसानी हो, इसके लिए रेलवे ने ट्रेन नंबर, प्रस्थान और पहुंचने का समय भी जारी कर दिया है।
1. सियालदह-जयनगर स्पेशल ट्रेन
छठ के मद्देनजर ट्रेन संख्या 03137 सियालदह-जयनगर अनारक्षित स्पेशल 12 नवंबर को दोपहर 3:40 बजे सियालदह स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7 बजे जयनगर पहुंचेगी।
वापसी यात्रा के लिए ट्रेन संख्या 03138 जयनगर-सियालदह स्पेशल 13 नवंबर को सुबह 10 बजे जयनगर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 1:30 बजे सियालदह पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव: दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशन शामिल हैं।
2. सियालदह-बलिया स्पेशल ट्रेन
दूसरी स्पेशल ट्रेन सियालदह और बलिया के बीच चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 03139 सियालदह-बलिया स्पेशल 11 नवंबर को सुबह 10:05 बजे सियालदह से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4 बजे बलिया पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 03140 बलिया-सियालदह स्पेशल 12 नवंबर को सुबह 7 बजे बलिया से प्रस्थान करेगी।
इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव: पानागढ़, दुर्गापुर, अंडाल, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह और सिमुलतला स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव निर्धारित किया गया है।
3. कोलकाता-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन
तीसरी स्पेशल ट्रेन कोलकाता और गोरखपुर के बीच संचालित होगी। ट्रेन संख्या 03141 कोलकाता-गोरखपुर स्पेशल 13 नवंबर को दोपहर 3:40 बजे कोलकाता से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 03142 गोरखपुर-कोलकाता स्पेशल 14 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे गोरखपुर से खुलेगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन: दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
छठ पर घर लौटने वालों को मिलेगी राहत
Chhath Special Train: छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों और राज्यों से अपने घर पहुंचते हैं। इस वजह से नियमित ट्रेनों में सीटों की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में पूर्व रेलवे की ओर से चलाई जा रही इन तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। रेलवे के इस फैसले से खासकर झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। साथ ही त्योहार के दौरान नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना से समय और परिचालन की स्थिति की पुष्टि कर लें।




