NaxalNews:बटालियन-01 के इंचार्ज बारसे देवा के साथ 40 नक्सलियों के सरेंडर करने की खबर

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद ख़त्म करने लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। और इस अभियान में सफलता भी मिल रहा हैं। हाल ही में बड़े नक्सल संगठन के सैकड़ो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया हैं। सरकार के द्वारा आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए कई योजना चलाया जा रहा हैं हैं। वही बटालियन-01 के इंचार्ज बारसे देवा के समर्पण करने की भी खबर हैं जानकारी अनुसार बारसे देवा करीब 40 नक्सलियों के साथ तेलंगाना पुलिस के सामने समर्पण करने पंहुचा हैं। हालांकि अब तक खबर की पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सूत्रों के मुताबिक बारसे देवा के साथ 40 माओवादी समर्पण करने के लिए नेशनल पार्क से तेलंगाना के मुलगू जिले के जंगलों में पहुंचकर तेलंगाना पुलिस से संपर्क किया है,इनमें से बारसे देवा सहित 14 नक्सलियों को तेलंगाना डीजीपी के सामने पेश किये जाने की भी ख़बर।




