[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Chickens Die Due DJ Music: अजब-गजब मामला…डीजे के किलर साउंड से 140 मुर्गियों की मौत, सदमे में पोल्ट्री फार्म संचालक

सुल्तानपुर। Chickens Die Due DJ Music: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां एक पोल्ट्री फार्म में डीजे की तेज साउंड से करीब 140 मुर्गियों की मौत हो गई। जिसके बाद पोल्ट्री फार्म के मालिक ने डीजे संचालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Read More: May Bank Holidays 2026: फटाफट निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम, मई में इतने दिन रहेंगे बंद, नहीं होगा कोई भी कामकाज 

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सुल्तानपुर के दरियापुर गांव का है जहां 25 अप्रैल को गांव में एक बारात आई हुई थी। जिसमें काफी तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। जिससे की आसपास के क्षेत्र में कंपन होने लगी थी। वहीं जब बारात पोल्ट्री फार्म के पास से गुजरी तो तेज आवाज और कंपन से वहां मौजूद मुर्गियां चिल्लाने लगी और देखते ही देखते 140 मुर्गियों की मौत हो गई।

Read More: CG ED Raid: छत्तीसगढ़ में ED की रेड, कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा, इस मामले में चल रही जांच 

Chickens Die Due DJ Music: वहीं पोल्ट्री फार्म के मालिक साबिर अली ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। मामले का संज्ञान लेते हुए बल्दीराय थाने के उपनिरीक्षक भरत सिंह ने कार्रवाई शुरू की और डीजे संचालक कवि यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज आवाज की तरंगें पक्षियों और जानवरों में गंभीर तनाव पैदा कर देती हैं। इससे कभी-कभी उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी हो सकता है। वहीं मामले में पुलिस ने जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की बात कही।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close