CG NEWS:बस्तर-दुर्ग-सरगुजा-बिलासपुर के बाद रायपुर में प्रशिक्षण, 22 सितंबर तक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की क्लास
प्रविंस मनहर/रायपुर- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार जारी है। बस्तर,दुर्ग,सरगुजा और बिलासपुर संभाग में प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद अब आज से रायपुर संभाग में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। रायपुर संभाग में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करने और ब्लॉक स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने पर जोर देना है। कांग्रेस का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 सितंबर तक चलेगा। इससे पहले प्रदेश के अन्य संभागों में भी ब्लॉक अध्यक्षों और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। रायपुर संभाग के प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और सक्रिय करने की दिशा में काम किया जाएगा।




