Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के बंगले का किया घेराव, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डीएड (डिप्लोमा इन एजुकेशन) अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में डीएड अभ्यर्थी और उनके परिजन शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव करने पहुंचे थे। प्रदर्शन को देखते हुए बंगले के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया।

Raipur News: इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को बसों में बैठाकर मौके से हटाया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को रायपुर के तूता स्थित धरनास्थल लेकर जा रही है। अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई के चलते शिक्षा मंत्री के बंगले के बाहर काफी देर तक हलचल बनी रही। फिलहाल प्रदर्शनकारियों की मांगों और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close