Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

CG में मितानिन की मिसाल – पीठ पर प्रसूता को लादकर नदी पार की, नवजात के साथ पहुंचाया अस्पताल

 

जशपुर: मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए जशपुर जिले की मितानिन बिफनी बाई ने एक प्रसूता महिला को अपनी पीठ पर लादकर नदी पार कर अस्पताल पहुंचाया। यह घटना मनोरा विकासखंड के सतालूटोली गांव की है, जहां लगातार बारिश के कारण पुलिया बह गई थी और एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी।

2 जुलाई को संगीता बाई ने घर पर एक बच्चे को जन्म दिया। अगली सुबह मितानिन बिफनी बाई ग्राम पंचायत सोनक्यारी से सूचना मिलते ही उनके घर पहुंचीं और नवजात को एक महिला ने गोद में लिया, जबकि बिफनी बाई ने संगीता बाई को पीठ पर लादकर नदी पार कर कच्चे रास्ते से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनक्यारी तक पहुंचाया।

 

सेवा भावना की सराहना

इस साहसिक और संवेदनशील घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बिफनी बाई के साथ दो अन्य महिलाएं दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे तीनों महिलाओं ने मिलकर कठिन रास्तों को पार करते हुए एक जीवन रक्षक कार्य को अंजाम दिया।

नदी पार करने के बाद कई किलोमीटर तक महिलाएं पैदल चली।

मां और बच्चा दोनों स्वस्थ

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा ने जानकारी दी कि मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं, और मितानिन बिफनी बाई की सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। यह घटना बताती है कि दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में मितानिनों की भूमिका कितनी अहम और प्रेरणादायक है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close