Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

सड़कों पर मवेशियों की वजह से हो रहे मौत पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जताई चिंता, बच्चों से आइडिया लेने पर जाहिर की नाराजगी

सड़को में घूमते मवेशियों की वजह से जो रोड एक्सीडेंट हो रहें है उसे लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गहरी चिंता जाहिर की है। अफसरों की करने के तरीके और अव्यवस्था से नाराज चीफ जस्टिस ने एडवोकेट जनरल प्रफुल्ल एन भारत से पूछा है कि, क्या दिक्कतें आ रही है। आखिर समस्या का समाधान क्यों नहीं हो पा रहा है।
दरअसल, मवेशियों के कारण लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और लोगों की मौत को लेकर चल रही जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने प्रशासनिक अफसरों के रवैए पर कड़ी नाराजगी जताई।
डिवीजन बेंच ने बिलासपुर कलेक्टर के बच्चों से आइडिया लेने और उन्हें शामिल करने पर हैरानी जताई। कहा कि बड़े-बड़े अफसरों का आइडिया फेल हो रहा है। करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। ऐसे में खुद से काम नहीं हो रहा है, तो बच्चों से आइडिया ले रहे हैं। बच्चों को इसमें शामिल करने के बजाए उन्हें पढ़ने दीजिए। जब वो साइंटिस्ट बन जाएंगे फिर उनसे आइडिया लेंगे तो बेहतर होगा।

पहले भाजपा की सदस्य्ता फिर इलाज, जानिये कैसे चर्चा का विषय बना सदस्यता अभियान

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close