[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Janjgir Chaupal Murder Update: सुलझ गई जांजगीर में हुए चौपल मर्डर की गुत्थी, पिता-पुत्र ने ही निकले हत्यारे, वजह जान पुलिस भी रह गई दंग

जांजगीर-चांपाJanjgir Chaupal Murder Update: जांजगीर-चांपा जिले के भवतरा गांव में पारिवारिक संपत्ति विवाद ने सोमवार रात खूनी रूप ले लिया। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या (Janjgir Chaupal Murder Update) कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में मृतक के बेटे और पोते को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Read More: Kerala CM Name Announcement: वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री, चुनाव के नतीजे आने के 10 दिन बाद पार्टी ने किया नाम का ऐलान

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह घर में निर्माण कार्य करने पहुंचे मिस्त्रियों ने खाट पर चार लोगों की खून से सनी लाशें देखी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों (Janjgir Chaupal Murder Update)  को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को परिवार के भीतर लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद की जानकारी मिली। जांच के दौरान मृतक मेदिनी प्रसाद कश्यप के पुत्र सोन साय कश्यप और पोते गोलू पर संदेह गहराया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें हत्या की वारदात को लेकर अहम खुलासे हुए।पुलिस के अनुसार, आरोपी सोन साय कश्यप ने अपने पुत्र गोलू के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

Read More: Storms In UP: मानसून से पहले कुदरत का कहर, यूपी में आंधी-तूफान से 98 लोगों की मौत, तो टीनशेड समेत हवा में उड़ा युवक, देखें वीडियो 

Janjgir Chaupal Murder Update: बताया जा रहा है कि परिवार में जमीन और संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह खूनी वारदात हुई।मामले में एक चौंकाने वाला तथ्य यह भी सामने आया है कि आरोपी सोन साय कश्यप पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। उसने पूर्व में अपने बड़े भाई की हत्या की थी, जिसमें उसे 15 साल की सजा हुई थी। करीब दो साल पहले ही वह जेल से रिहा होकर गांव लौटा था। जेल से छूटने के बाद फिर पारिवारिक विवाद बढ़ा और आखिरकार चार लोगों की हत्या की वारदात सामने आई। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और हत्या में इस्तेमाल हथियार सहित अन्य सबूत जुटाने में लगी हुई है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close