Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

और मजबूत हो गए सीएम साय, नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से बदला छत्तीसगढ़ बीजेपी का समीकरण

रायपुरः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी रहे नितिन नबीन की ताजपोशी हो गई है। नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से छत्तीसगढ़ बीजेपी के उस धड़े के मंसूबे पर पानी फिर गया है जो राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कुर्सी खिलकाने की फिराक में था। बीजेपी का वो धड़ा पहले तो बहुत ही सधे तरीके से लेकिन बाद में शाम-दाम-दंड-भेद के साथ सीएम विष्णुदेव साय को कमजोर और बदनाम करने में जुटा हुआ था ताकि उनकी कुर्सी को खिसकाया जा सके। नहीं तो कम से कम उनपर हाबी तो हुआ ही जा सके। इसी की परिणति 1500 करोड़ वाला वीडियो था।
लेकिन वीडियो में जिन दो व्यक्ति को हटाने और बदनाम करने की कोशिश की गई उसमें से पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। जाहिर सी बात है जिन दूसरे व्यक्ति यानी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिनको नितिन नबीन के साथ बदनाम करने की कोशिश की गई थी बदली हुई परिस्थिति में वे और ज्यादा मजबूत होंगे।
CM बदलने का हल्ला होगा खत्म
पिछले छह माह से लगातार सीएम विष्णुदेव साय को हटाने या बदले जाने को लेकर खूब हल्ला हो रहा था। खबरें प्लांट कराई जा रही थी। सीएम की कमजोरियों और सरकार की नाकामियों को खूब उछाला जा रहा था। बताया जा रहा था कि विष्णुदेव साय सरकार चलाने में सक्षम नहीं है इसलिए केन्द्रीय नेतृत्व उन्हें हटाकर सरकार की कमान किसी अन्य हाथों में सौंपने जा रही है। लेकिन अब जबकि नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के दायित्व में हैं तो सीएम हटाए जाने की खबरों पर पूरी तरह से लगाम लग जाएगा।
बेलगाम नेताओं की कसेगी लगाम
बीजेपी यूं तो बहुत ही अनुशासित पार्टी है लेकिन संगठन आधारित इस अनिशासित पार्टी के भी कई नेता सत्ता में आने पर दायरे से बाहर चले जाते हैं। इस कमी से छत्तीसगढ़ भी अछूता नही रहा है। यही वजह है कि विष्णुदेव साय के सीएम बनने के बाद कुछ नेता शुरू से ही सरकार पर हावी होने की कोशिश करते रहें। हावी भी रहे। जब उन्हें तबज्जों नही मिली तो सरकार को असहज करने की भी कोशिश की। चुंकि नितिन नबीन के आंखों के सामने वे सारे नेता कार्यकर्ता रहें हैं। नितिन नबीन एक एक भाजपा नेता और कार्यकर्ता की हैसियत और तासीर से वाकिफ है। इसलिए अब पार्टी में रहकर अपनी ही सरकार को नुकसान पहुंचाने वाले नेता किनारे किए जायेंगे और उनकी लगाम कसी जाएगी।
युवाओं को मिलेगा मौका
पैतालिस साल ने नितिन नबीन को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी की कमान देने का मतलब साफ है कि बीजेपी युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में चल चुकी है। ऐसे में बीजेपी के केन्द्रीय संगठन यानी नितिन नबीन की टीम में छत्तीसगढ़ के युवा नेताओं को अवसर मिल सकता है। चुंकि वे छत्तीसगढ़ की युवा नेतृत्व से पूरी तरह से परिचित है। ऐस एक युवा नेता की खूबी-खामियों को बखूबी जानते हैं लिहाजा आनेवाले दिनों में पार्टी के संगठनात्मक ढ़ाचे से लेकर सरकार में युवाओं को तुलनात्मक रूप से ज्यादा मौका मिलने की संभावना रहेगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close