[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Alert In Heavy Rainfall: भारी बारिश को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, सभी जिलों को दिए हाई अलर्ट के निर्देश, प्रशासन रहे पूरी तरह सतर्क

रायपुर।  Alert In Heavy Rainfall:  छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने और जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है।

CG Police Transfer List: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 43 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सब इंस्पेक्टर से बने इंस्पेक्टर

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से रेड और येलो अलर्ट वाले जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएं। इसके साथ ही सीएम ने सभी जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों, नगर निगम, राजस्व, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल संसाधन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी आवश्यक संसाधन, राहत दल और बचाव उपकरण पहले से तैयार रखने को कहा गया है।

निर्देशों में यह भी कहा गया है कि नदी-नालों के जलस्तर, जलभराव वाले क्षेत्रों, पुल-पुलियों और संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी की जाए। यदि किसी क्षेत्र में खतरे की स्थिति उत्पन्न होती है तो प्रभावित लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

BIG BREAKING:PM मोदी बोले-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली के लिए सरकार प्रतिबद्ध,नया कानून संसद से पारित

Alert In Heavy Rainfall: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी मुस्तैदी से कार्य करें, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम रखा जा सके।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close