ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
फीकी पड़ सकती है नए साल की पार्टी, Zomato-Swiggy-Blinkit जैसी सेवाएं रहेंगी बंद, घर बैठे न खाना मिलेगा न सामान
Gig Worker Strike on 31st Dec: साल 2025 को खत्म होने में अब सिर्फ दो ही दिन बाकी है। ऐसे में हर कोई नए साल की पार्टी की तैयारी में लगा हुआ है। देशभर में नए साल का स्वागत धूम-धाम से जश्न मना कर किया जाता है। लेकिन जश्न की तैयारियों के बीच लोगों को बड़ा झटका लग सकता है। देश के कई शहरों में 31 दिसंबर 2025 को ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है।
दरअसल, फूड डिलीवरी ऐप्स जैसे Swiggy, Zomato, Blinkit, Zepto आदि 31 दिसंबर 2025 को देशभर में बंद रह सकती हैं। गिग वर्कर्स ने कम वेतन, असुरक्षित काम की स्थितियां, लंबे घंटे, आईडी ब्लॉकिंग और सामाजिक सुरक्षा की कमी के खिलाफ 25 दिसंबर के बाद 31 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (IFAT) और अन्य यूनियनों ने इसे बुलाया है। डिलीवरी पार्टनर्स का कहना है कि त्योहारों और खास मौकों पर काम का दबाव तो बहुत बढ़ जाता है, लेकिन इसके मुकाबले उन्हें मिलने वाला भुगतान और इंसेंटिव पर्याप्त नहीं है।
Gig Worker Strike on 31st Dec: प्रभावित सेवाएं Swiggy, Zomato, Blinkit, Zepto, Amazon और Flipkart की डिलीवरी सेवाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी, खासकर न्यू ईयर ईव पर पीक डिमांड के समय। इससे ऑर्डर में देरी या कैंसिलेशन हो सकता है। इसका सीधा असर उन लाखों लोगों पर पड़ेगा, जो नए साल की पार्टी के लिए घर बैठे खाना मंगाने की योजना बना रहे थे।
Advertisement




