[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

West Bengal Election Phase 2 Voting: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान आज, पीएम मोदी ने लोगों से की मतदान करने की अपील

West Bengal Election Phase 2 Voting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान है। जिसके लिए सात जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर कुल 3,21,73,837 मतदाता वोट डालेंगे. इनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिलाएं और 792 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. मतदान के लिए 41,001 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं सुबह 9 बजे तक 18.39% मतदान हो चुका है। बता दें कि, इसके पहले 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हो चुका है।

Read More: CG 10th-12th Board Result: लाखों छात्रों का इंतजार आज होगा खत्म, जारी होंगे 10वीं-12 वीं बोर्ड के रिजल्ट, इस लिंक से कर सकते हैं चेक 

चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि, ‘आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का दूसरा चरण है। मतदान करने वाले सभी लोगों से मेरा आग्रह है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें और हमारे लोकतंत्र को और अधिक जीवंत तथा सहभागी बनाएं। यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल की महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में बाहर निकलें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।’

Read More: CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर 

West Bengal Election Phase 2 Voting:वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि,  बंगाल को भय, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के शासन से मुक्त करने के लिए दूसरे और अंतिम चरण के सभी मतदाताओं, विशेषकर माताओं, बहनों और युवाओं से अपील करता हूँ कि आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। आपका एक वोट बंगाल के गौरव को पुनर्स्थापित करने के साथ-साथ महिलाओं को सुरक्षा देने का माध्यम बनेगा। बंगाल के युवाओं के सपनों को सिर्फ एक ऐसी सरकार ही पूरा कर सकती है, जिसके पास विकास का विजन भी हो और घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर करने की संकल्प शक्ति भी हो। ‘सोनार बांग्ला’ के लिए रिकॉर्ड मतदान करें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close