[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

CG New IPS : छत्तीसगढ़ के 7 राज्य पुलिस सेवा अधिकारी बने आईपीएस, भारत सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। CG New IPS : छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति मिली है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने 27 अगस्त 2025 को अधिसूचना जारी कर दी।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 26 अगस्त 2025 को चयन सूची 2024 को मंजूरी दी थी। यह सूची चयन समिति की बैठक में 6 अगस्त 2025 को तैयार की गई थी। इस सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के सात अधिकारियों को आईपीएस में पदोन्नत किया गया है।

आईपीएस में पदोन्नत होने वाले अधिकारी

1. पंकज चंद्रा (जन्म : 21 जून 1972)
2. भावना पांडेय (जन्म : 11 नवम्बर 1974)
3. विमल कुमार बाईस (जन्म : 1 जुलाई 1968)
4. हरीश राठौर (जन्म : 6 जुलाई 1971)
5. वेदव्रत सिरमौर (जन्म : 22 फरवरी 1972)
6. राजश्री मिश्रा (जन्म : 19 जून 1970)
7. श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (जन्म : 8 जुलाई 1977)

CG New IPS : बता दें कि, गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि, इन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर में सात रिक्त पदों पर नियुक्त किया गया है। इस पदोन्नति से न केवल अधिकारियों का मनोबल बढ़ा है बल्कि राज्य पुलिस सेवा के अन्य अधिकारियों में भी उत्साह का माहौल है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close