[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

डिप्रेशन और फिर मौत… 5 दिनों तक घर में रखा शव, फिर भाई ने बाथरूम में किया बहन का अंतिम संस्कार, हैरान कर देगा मामला

धनबाद। Dhanbad News: झारखंड के धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती की मौत के बाद पांच दिनों तक उसका शव घर में ही पड़ा रहा और फिर युवती के भाई ने उसक घर के अंदर ही बाथरूम उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

Read More: नारी शक्ति की भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र, सीएम साय ने सांसदों, विधायकों और महिला संगठनों को लिखा पत्र 

बता दें कि, मामले का खुलासा तब हुआ जब घर से तेज बदबू और जलने की दुर्गंध आने लगी। आस-पड़ोस के लोगों का इससे रहना मुश्किल हो गया. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जली हुई लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतिका के भाई से पूछताछ की। बताया गया कि, मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र के वास्तु विहार स्थित एक आवासीय कॉलोनी की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिस घर में लाश मिली वह CIMFR के रिटायर्ड वैज्ञानिक संगीत कुमार का था, जिनकी मौत साल 2023 में ही हो गई थी और उस घर में उनकी तलाकशुदा बेटी लिपिका अकेले रहती थी। जो की लंबे समय से डिप्रेशन में थी। धीरे-धीरे परिवार के सदस्यों समाज से दूरी बना ली।  मामले में लिपिका के बड़े भाई प्रणव ने बताया की 8 तारीख को लिपिका बार-बार वॉशरूम जा रही थी और उसकी हालत बिगड़ती गई जिससे की उसकी मौत हो गई।

Read More: कंपनी की HR ने रचा कन्वर्जन का खेल, जबरन बनाया यौन शोषण और धर्मांतरण का दबाव, हिंदू महिलाओं पर रहता था विशेष फोकस 

Dhanbad News: लिपिका की मौत सूचना ने प्रणव ने अपने छोटे भाई प्रबुद्ध राजवर्धन को दी, लेकिन वह नहीं आया. किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। प्रणव ने कहा कि उसकी बहन के शव में कीड़े पड़ गए थे, इसलिए उसने तकिया, रजाई और कंबल से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं छोटे भाई प्रबुद्ध राजवर्धन का कहना है कि, उसके भाई ने उसे बहन की मौत की खबर दी थी और वह रविवार सुबह अंतिम संस्कार का सामान लेकर पहुंचा भी था, लेकिन जब वह घर पहुंचा तो उसके बड़े भाई ने कहा, “हमने अंतिम संस्कार कर दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मृतिका की मौत की असल वजह सामने आएगी। वहीं इसे घटनाक्रम ने इलाके में सनसनी फैल दी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close