Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

ईडी ब्लास्ट में घायल ग्रामीण और भालू के हमले में घायल जवान से मिलने अस्पताल पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर/प्रविंस मनहर – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को सुबह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल डिमरापाल पहुंचकर आईडी ब्लास्ट में घायल ग्रामीण तथा भालू के हमले में घायल जवान से रूबरू भेंटकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और इन दोनों का बेहतर उपचार सुनिश्चित किए जाने के निर्देश अधिकारियों एवं चिकित्सकों को दिए। साथ ही उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ग्रामीण प्रमोद ककेम तथा जवान बामन पोड़ियाम के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। ज्ञात हो कि बीते 5 अगस्त को बीजापुर जिले के इलमिड़ी निवासी ग्रामीण प्रमोद ककेम नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आने के कारण घायल हो गया, जिसे बेहतर उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रिफर किया गया है। वहीं बीजापुर जिले के बासागुड़ा ईलाके में गश्त के दौरान गत 29 जुलाई को अचानक भालू के हमले में घायल जवान बामन पोड़ियाम को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close