Breaking news
Advertisement
Uncategorized

बड़ी खबर : देश के मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस…

डेस्क। देश के मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का निधन हो गया। ओपी शर्मा कानपुर शहर के बर्रा स्थित भूत बंगला में रह रहे थे। उनके निधन के साथ ही भारत में ‘जादूगरी’ के एक अध्याय के सफर का हमेशा के लिए अंत हो गया। दु:खद खबर से देश में शोक की लहर दौड़ गई है। ओपी शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले थे।

बता दें कि जादूगर ओपी शर्मा कोरोना जैसे जानलेवा वायरस से लड़कर जिंदगी की जंग जीतने के बाद घर लौट आए थे। लेकिन इस बार कुदरत को कुछ अलग ही मंजूर था और आज उनके निधन की खबर सामने आई। ओपी शर्मा अपने जादूई कला से हर किसी लोगों को हैरान कर देते थे।

उनके शो को देखने के लिए लोग इतने बेताब रहते थे कि शो के टिकट हाथोंहाथ बिक जाते थे। इसके साथ ही ओपी ने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

ओपी शर्मा की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए उन्हें समाजवाजी पार्टी ने विधानसभा चुनाव का टिकट भी दिया था। ओपी शर्मा ने 2002 में सपा के टिकट पर गोविंद नगर से विधानसभा चुनाव लड़ा था। अपने चुनाव प्रचार के दौरान जादू दिखाकर वोट मांगते नजर आए थे। उनकी वोट मांगने के अंदाज से चुनावी सभाओं में भीड़ तो खूब जुटी, लेकिन वोट नहीं जुटा पाए।

ओपी शर्मा के परिवार में तीन बेटों प्रेमप्रकाश शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा और पंकज प्रकाश शर्मा के अलावा बेटी रेनू और पत्नी मीनाक्षी शर्मा को छोड़ गए हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close