Breaking news
Advertisement
देश-विदेशबड़ी खबर

राजस्थान में पुजारी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान में करौली जिले के बूकना गांव में मंदिर की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुजारी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। पुजारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पुजारी पर पेट्रोल डालने के मुख्य आरोपी कैलाश मीणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक मृदुल कछ्वा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

आग से झुलसे पूजारी ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुजारी पर पेट्रोल डालने की घटना बुधवार देर शाम को हुई। पुलिस के अनुसार मृतक पुजारी बाबूलाल वैष्णव ने पर्चा बयान में बताया था कि मेरा परिवार 15 बीघा मंदिर माफी जमीन पर खेती करता था। आरोपी कैलाश, शंकर व नमो मीणा ने उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया। पंच-पटेलों ने मंदिर की जमीन पर किसी व्यक्ति द्वारा पुजारी के अलावा मकान आदि नहीं बनाने का फरमान सुनाया था।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close