MIC की बैठक, 40 एजेंडे हुए पास, राजधानी वासियो को मिलेगा करोडो की सौगात के साथ कई सुविधाएं
MIC meeting, 40 agenda pass, capital residents will get many facilities with millions of gifts

7 अगस्त गुरुवार दोपहर 3 बजे,नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में महापौर मीनल चौबे की MIC की बैठक संपन्न हुई। बैठक के गरीबी पेंशन, समेत शहर विकास के 40 से ज़्यादा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए। इसमें प्रमुख रूप से अलग अलग जगहों पर नाला और सड़क निर्माण के एजेंडे थे। अन्य प्रस्तावों की बात करें तो महापौर मीनल चौबे ने बताया की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर महादेव घाट का 20 करोड़ की लागत से पुनर्विकास होगा। शहर में अलग-अलग 16 जगहों पर पब्लिक टायलेट बनेंगे। कामागार महिलाओं के लिए भैंसथान,नरैया तालाब और पंडरी बस स्टैंड में 15-15 करोड़ की लागत से वर्किंग वुमन हास्टल बनेंगे। ट्रौफिक जाम से निजात के लिए 18 चौराहों का होगा चौड़ीकरण 37 करोड़ रुपए की लागत से पचपेड़ी नाका से cseb चौक तक बनेगा गौरव path 2.0 दलदल सिवनी में दिव्यांग इन्क्लूसिव पार्क जहां दिव्यांगजनों को थैरेपी,इलाज और सुविधाएं मिलेंगी आमानाका में 14 करोड़ की लागत से बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्पोर्टस कांपलेक्स में बैडमिंटन, वालीबॉल कोर्ट,बाक्सिंग रिंग और इंडोर गेम होंग गंज पारा में 28 एकड़ जमीन को रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल में विकसित किए जाने का प्रस्ताव भी पास गैरेज और ट्रासंपोर्ट वाले इलाके को व्यवस्थित कर विकसित किया जाएगा वक्फ बोर्ड का दावा खारिज होने के बाद नया पारा में साढ़े चार एकड़ एकड़ जमीन निगम को मिली है नयापारा नवीन मार्केट समेत आसपास की जमीन में व्यवसायिक परिसर बनेगा वुमन फार ट्री मिशन से महिला समुह पेड़ लगाकर एक साल तक उसकी देखभाल करेंगी शहर की सड़कों की सफाई मशीन से कराने मशीनें खरीदी जाएंगी तेलीबांधा में होगा 7 मंजिल ऊंचा टेक्निकल टावर टेक्निकल टावर में दुकाने, आफिस,आडीटोरियम, होटल होंगे दलदल सिवनी, आदर्श नगर में सड़क निर्माण होगी वार्ड 51 में जलभराव से रोकने नाला निर्माण होगा शहर के खेल मैदानों हाई मास्ट गाई जाएगी




