बीजापुर में बड़ी सफलता: 4 इनामी माओवादी गिरफ्तार, IED ब्लास्ट और आगजनी की घटनाओं में थे शामिल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के कोपनझर्री जंगल से सुरक्षा बलों ने चार सक्रिय माओवादियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी जनमिलिशिया सदस्य हैं और कई गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।
गिरफ्तार माओवादी
गिरफ्तार किए गए माओवादियों में शामिल हैं:
- माण्डो कुरसम (30 वर्ष) – ग्राम कोपनझर्री
- कैलाश कुरसम (30 वर्ष) – ग्राम कोपनझर्री
- पाण्डु कुरसम (30 वर्ष) – ग्राम कोपनझर्री
- छोटू कुरसम उर्फ बुधराम (21 वर्ष) – ग्राम कोपनझर्री
चारों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था और ये सभी फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।
READ MORE : आपातकाल की 50वीं बरसी पर गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत, BJP-कांग्रेस में छिड़ी सियासी जंग
गंभीर नक्सली घटनाओं में संलिप्तता
- माण्डो कुरसम 15 मई 2024 को फरसेगढ़ थाना प्रभारी के वाहन पर IED ब्लास्ट करने में शामिल था। इसके अलावा 12 अप्रैल 2025 को पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की मंशा से IED लगाने की घटना में भी शामिल रहा है।
- कैलाश, पाण्डु और छोटू कुरसम 15 दिसंबर 2020 को आलवाड़ा रोड निर्माण कार्य में लगे JCB, टिप्पर और ट्रैक्टर में आगजनी की घटना में संलिप्त पाए गए हैं।
READ MORE : रायपुर में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, Saffron Corporate के ऑफिस में छापा, गहन जांच जारी
पुलिस का बयान
सुरक्षा बलों ने इन माओवादियों को कोपनझर्री के जंगलों से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
पकड़े गए माओवादियों से पूछताछ जारी है और अन्य सहयोगियों की तलाश में पुलिस अभियान को आगे बढ़ा रही है।




