West Bengal Election Results: बंगाल में बीजेपी की आंधी, 192 सीटों के साथ बनाई बढ़त, ममता बनर्जी के घर के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
कोलकाता। West Bengal Election Results: आज एक केंद्र शासित प्रदेश समेत 5 राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। ऐसे में सूबे की 293 सीटों पर किसकी सरकार बनेगी, इस पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। यहां मुख्य रूप से ( West Bengal Election Results) मुकाबला ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस-वाम गठबंधन के बीच है। बीजेपी गठबंधन और TMC के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया गया है।
Read More: Kerala Election Result 2026: केरल में कांग्रेस का जलवा, 100 सीटों में बनाई बढ़त, CM विजयन को छोड़ा पीछे
वहीं राज्य में पार्टी के बहुमत का आंकड़ा पार करने के साथ ही बीजेपी दफ़्तर के बाहर जश्न शुरू हो गया है। ECI के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 192 सीटों पर आगे चल रही है। बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर होते नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि बीजेपी इतिहास बनाने की ओर है। टीएमसी, बीजेपी से काफी पीछे हो गई है। ( West Bengal Election Results)
Read More:Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में एक्टर विजय की TVK ने लगाया सतक, 105 सीटों पर बढ़त के साथ स्टालिन को छोड़ा पीछे
West Bengal Election Results: बता दें कि, बंगाल में ममता बनर्जी के घर के बाहर बीजेपी जश्न मना रही है। बीजेपी के कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं। वहीं टीएमसी दफ्तर से लेकर ममता बनर्जी के घर तक सन्नाटा पसरा हुआ है। अब तक वोटों की गिनती के रुझानों से पता चलता है कि पश्चिम बंगाल में चार ऐसे जिले हैं, जहां तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार किसी भी सीट पर आगे नहीं चल रहे हैं।
![]()




