[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Varanasi News: मोक्ष नगरी वाराणसी में अब शहर से बाहर शिफ्ट होंगी सभी मीट की दुकानें, नगर निगम के फैसले से कारोबारियों में नाराजगी

वाराणसी। Varanasi News: धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी वाराणसी में नगर निगम ने मीट-मांस कारोबार को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। नगर निगम ने तय किया है कि नगर निगम सीमा क्षेत्र के भीतर संचालित सभी मीट और मांस की दुकानों को चरणबद्ध तरीके से शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम सीमा से बाहर निर्धारित स्थानों पर दुकानदारों को नई जगह आवंटित करने की योजना बनाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, नवरात्र, सावन माह के बाद इस निर्णय को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। नगर निगम का कहना है कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन का मानना है कि शहर के भीतर संचालित मीट दुकानों से स्वच्छता और पर्यावरण संबंधी चुनौतियां उत्पन्न होती हैं, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए यह व्यवस्था आवश्यक है।

नगर निगम के इस फैसले के बाद मीट व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि वर्षों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उनका व्यवसाय संचालित हो रहा है और अचानक स्थानांतरण से उनकी आजीविका प्रभावित हो सकती है। वहीं, नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित व्यापारियों को वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि उनके कारोबार पर न्यूनतम असर पड़े।

सूत्रों के मुताबिक, नगर निगम जल्द ही नई व्यवस्था के लिए विस्तृत कार्ययोजना जारी करेगा। इसमें दुकानों के पुनर्वास, लाइसेंस प्रक्रिया और नई जगहों के आवंटन संबंधी दिशा-निर्देश शामिल होंगे।

Varanasi News:  नगर निगम के इस फैसले को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। एक ओर जहां कुछ लोग इसे शहर की स्वच्छता और धार्मिक महत्व के अनुरूप कदम बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर व्यापारियों और संबंधित संगठनों की ओर से इस पर आपत्ति भी जताई जा रही है। फिलहाल, नगर निगम की ओर से अंतिम अधिसूचना और क्रियान्वयन की समय-सीमा जारी किए जाने का इंतजार किया जा रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close